योगी सरकार की ओर से किसानो को मिला बड़ा तोहफा

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में 1 करोड़ से ज्यादा किसानों को प्रशिक्षण देने का फैसला किया है।

0

जैसा की आप सब जानते हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है और भारत के अधिकतर लोग खेतीबाड़ी से अपना भरण-पोषण करते है। वही उत्तर प्रदेश में रहने वाले ज्यादातर लोगों की मुख्य आय का स्रोत खेती है। ऐसे में यूपी सरकार की तरफ से किसानों को एक बड़ा उपहार दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की आमदनी को बढ़ाने को लेकर काफी ध्यान दे रही है। इसी के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में 1 करोड़ से ज्यादा किसानों को प्रशिक्षण देने का फैसला किया है।

खेतीबाड़ी को सफल बनाने तथा प्रदेश के लाखों किसानों की आर्थिक हालत मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार 17,000 ग्राम पंचायतों में किसान पाठशाला को चलाएगी। इस दौरान कुल 1 करोड़ किसानों को प्रशिक्षण दी जाएगी। आपको बता दें कि, ‘द मिलियन फार्मर्स स्कूल’ के जरिए विशेषज्ञ किसानों के बीच जाएंगे और उन्हें बीज से लेकर बुआई, खाद, सिंचाई और फसल को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने का प्रशिक्षण देंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, किसानों को ट्रेनिंग देने वाले इस अभियान पर सरकार लगभग 21 करोड़ रुपये खर्च करेगी। बता दें कि, उत्तर प्रदेश सरकार ने किसान पाठशाला अभियान की शुरुआत साल 2017 से 2018 में की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here