मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक युवक की मौत

युवक की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।

0

Kaushambi News: यूपी के कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में कई लोग घायल हो गए,जबकि एक युवक को गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।

घटनाक्रम के अनुसार, कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के बैरहना में किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। विवाद के दौरान मारपीट शुरू हो गई, दोनो पक्षों में मारपीट के दौरान कई लोग घायल हो गए। इस मारपीट में सुरेमन (35) पुत्र सैकु पासी की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वही घटना की सूचना पर कोखराज थाना क्षेत्र की सिंघिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here