Shahdol: शराब पार्टी, दोस्तों में विवाद, युवक की हत्या

घटना के बाद शव को आरोपियों ने पड़ोसी कामोधन सिंह के सेप्टिक टैंक में फेंक दिया।

0
Madhya Pradesh

शहडोल के बुढ़ार थाना क्षेत्र के ग्राम नौगइ निवासी बैजनाथ सिंह 7 नवंबर को अपने तीन दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। जिसमें विनोद कुमार, हनुमान सिंह और रवि पनिका शामिल थे। इस बीच, हनुमान व मृतक बैजनाथ के बीच किसी बात को लेकर एक-दूसरे के साथ गाली गलौच करने लगे और देखते ही देखते दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

इस झगड़े में हनुमान ने अपने दो अन्य साथी रवि और विनोद कुमार के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद शव को आरोपियों ने पड़ोसी कामोधन सिंह के सेप्टिक टैंक में फेंक दिया। दूसरे दिन जब लोगों ने टैंक में बैजनाथ का शव देखा, तो मामले की सूचना बुढ़ार पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी हनुमान सिंह व रवि पनिका सहित विनोद कुमार को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने घटना को स्वीकारा। जिसके बाद पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here