Ghaziabad: संदिग्ध परिस्थिति में 12वीं का छात्र लापता

देर रात करीब डेढ़ बजे तक तलाश करने के बाद भी छात्र का पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार सुबह परिजन थाने पहुंचे और छात्र की गुमशुदगी की तहरीर दी।

0
Ghaziabad

मुरादनगर में रेलवे रोड पर ट्यूशन पढ़ने गया 12वीं का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने थाने पर प्रदर्शन कर छात्र की जल्द बरामदगी करने की मांग की है। सुठारी गांव निवासी मोनू यादव खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर है।

मोनू यादव ने बताया कि उनका बेटा अभिनव बुधवार को रेलवे रोड पर ट्यूशन पढ़ने गया था। करीब 5:30 बजे अभिनव ने अपनी मां को मोबाइल पर बताया कि वह ट्यूशन से निकल चुका है और जल्द घर पहुंच जाएगा। वह शाम सात बजे तक घर नहीं पहुंचा, उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है।

देर रात करीब डेढ़ बजे तक तलाश करने के बाद भी छात्र का पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार सुबह परिजन थाने पहुंचे और छात्र की अपहरण की आशंका जताते हुए गुमशुदगी की तहरीर दी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष अनुज त्यागी के नेतृत्व में शिक्षकों ने मुरादनगर थाने का घेराव कर हंगामा किया।

चेतावनी दी है यदि जल्द छात्र बरामद नहीं हुआ तो सैकड़ों शिक्षक एकत्र होकर डीएम व पुलिस कमिश्रर कार्यालय का घेराव करेंगे। एसीपी नरेश कुमार का कहना है कि गुमशुदगी का मामला दर्ज कर छात्र की तलाश में पुलिस की टीम लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here