छत्तीसगढ़ के रायपुर रेलवे स्टेशन पर फरयिंग, एक आरपीएसएफ जवान की मौत

ट्रेन में आरपीएफ उप निरीक्षक एसडी डी घोष के साथ चार आरपीएसएफ जवान डयूटी पर तैनात थे।

0

छत्तीसगढ़ के रायपुर रेलवे स्टेशन पर फरयिंग की वजह से एक आरपीएसएफ जवान की मौत हो गई। वहीं ट्रेन में सवार एक अन्य यात्री इस फायरिंग में घायल भी हुआ है। बताया जा रहा है कि जवान के पास एक रायफल थी और इसी से मिस फायर हुआ है। फायरिंग के बाद गोली जवान के साइन में लगी और उसके ऊपर के बर्थ पर बैठे यात्री को भी लग गई। जवान की तो मौत हो गई लेकिन यात्री घायल हो गया, जिसे रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक जवान का नाम दिनेश चांद बताया जा रहा है, जोकि राजस्थान का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, छपरा से दुर्ग तक चलने वाली सारनाथ एक्‍सप्रेस शनिवार सुबह अपने तय समय पर उसलापुर पहुंची। इसके बाद ट्रेन उसलापुर स्‍टेशन से रायपुर के लिए रवाना हुई। ट्रेन में आरपीएफ उप निरीक्षक एसडी डी घोष के साथ चार आरपीएसएफ जवान डयूटी पर तैनात थे।

ट्रेन जैसे ही शनिवार सुबह रायपुर स्‍टेशन के प्‍लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। इसी दौरान ट्रेन से उतरते समय स्‍लीपर के कोच नंबर दो से गोली चलने की आवाज आई। गोली आवाज सुनकर यात्री दहशत में आ गए। साथी जवान जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि आरपीएसएफ आरक्षक दिनेश चांद ट्रेन के फर्श पर गिरा पड़ा है।

प्राथमिक जांच में कहा जा रहा है कि गोली आरपीएसएफ आरक्षक दिनेश चांद के बंदूक से चली है। जिससे गोली आरक्षक दिनेश के सीने में जा लगी। जबकि इस घटना में एक यात्री भी जख्मी हो गया। दोनों को आनन-फानन में निजी अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। जहां इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई। इस घटना के बाद स्‍टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि आरक्षक के बंदूक से गोली कैसे चली, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। वहीं आरपीएफ के अधिकारी इसे एक्सिडेंटल फायर बता रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here