Anurag Thakur ने ओटीटी प्लेटफॉर्मों पर दिखाए जा रहे कंटेंट के बारे में की बात

0
Anurag Thakur

केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान एंटरटेनमेंट जगत के बारे में बात करते हुए मेकर्स को चेतावनी दी है। इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT platform) पर फिल्में और वेब सीरीज देखने का चलन बहुत ज्यादा हो गया है। दर्शक अब अकेले घर में मूवी और सीरीज देखना पसंद करते हैं। वहीं ओटीटी पर कई तरह के कंटेंट देखने के लिए मिल रहे हैं। जहां कुछ लोगों को पसंद आ रहे हैं तो वहीं कुछ कंटेंट को लेकर हंगामा हो जाता है। इसी बीच अब अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने ओटीटी प्लेटफॉर्मों पर दिखाए जा रहे कंटेंट के बारे में बात की है।

अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने चेतावनी देते हुए ओटीटी कंटेंट की आलोचना करने के बजाय उन्हें सही रास्ते पर लाने का प्रयास किया जाना चाहिए और भारतीय कहानियों, संस्कृति और परंपराओं को विश्व दर्शकों तक ले जाने पर बात की है। अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने ओटीटी पर सेल्फ रेगुलेशन के नाम पर अश्लीलता से भरा कंटेंट दिखाया जाने पर अपना सख्त बयान दिया है। संसद सत्र के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य इंडस्ट्री को बढ़ाना है, लेकिन सेल्फ रेगुलेशन के नाम पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ‘ओटीटी मनोरंजन का एक नया ठिकाना बन चुका है, और हर दिन इसका बढ़ता सब्सक्राइबर बेस इस बात का प्रमाण है। सेल्फ रेगुलेशन के नाम पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार की नजर चारों ओर है, कला मेकर्स को कला के प्रति अपनी जिम्मेदारी का अहसास होना चाहिए। स्वतंत्रता की आड में अश्लीलता बर्दाश्त नहीं कर सकते है, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से कई बार बहुत सी परेशानिया खड़ी होती है, जिसके बाद कई तरह का बवाल होने लगता है।’

सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मनोरंजन और समाज के बीच संतुलन बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा, ‘सरकार का उद्देश्य व्यवसाय को बढ़ना है। एंटरटेनमेंट जगत हर साल 28 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है और इसमें रोजगार और राजस्व सृजन की काफी संभावनाएं हैं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here