मैनपुरी: भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा जनता फिर बनाएगी मोदी सरकार

0

यूपी के मैनपुरी (Mainpuri) में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी के ने परिक्रमा यात्रा को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस आयोजन में उन्होंने कहा कि एक बार फिर से जनता मोदी सरकार बनाने जा रही हैं।

किसान मोर्चा के द्वारा जिले में निकाली जाएगी परिक्रमा यात्रा

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। वही मैनपुरी (Mainpuri) में भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा निकाले जाने वाली परिक्रमा यात्रा को लेकर बीजेपी के जिला अध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मीडिया को जानकारी दी है कि किसानों को जागरूक करने के लिए परिक्रमा यात्रा निकाली जा रही है। क्योंकि हमारी सरकार ने किसानों के लिए तमाम योजनाएं चलाई हैं और उन योजनाओं का जनता को सीधे-सीधे लाभ मिल है। अगर किसी किसान की फसल बर्बाद हो जाती है तो सरकार की तरफ से उनको मुआवजा देने का काम किया जा रहा। बीजेपी सरकार से इस वक्त किसान काफी खुश है।

एक बार केंद्र में खिलेगा कमल

बीजेपी के जिला अध्यक्ष ने कहा है कि जिस तरीके से 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनी थी। वहीं 2019 में भी पूर्ण बहुमत के साथ मोदी सरकार बनी तो वही 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी हमारी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनने वाली है। आगे उन्होंने कहा कि देश में जब से मोदी सरकार बनी है तब से विकास कार्य तेजी के साथ हो रहे हैं। जिन गरीबों के पास रहने के लिए आवास नहीं थे उनको हमारी सरकार ने आवास देने का काम किया है। गरीबों को आयुष्मान भारत योजना के तहत ₹500000 का हर साल इलाज मुफ्त में दिया जा रहा है। पहले की सरकार जनता को लूटने का काम करती थी और अब की सरकार जनता का सहारा बन रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here