आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में भीषण हादसा, छह लोगो की मौत

0
accident

आंध्र प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आयी है। आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिले के मुसुनुरु टोल प्लाजा पर एक लॉरी और बस की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार यह हादसा रात 2 बजे उस समय हुआ जब दो बैलों को लेकर श्रीकालहस्ती जा रहे एक ट्रक को लोहा ले जा रहे एक अन्य ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इसके टक्कर के बाद लोहा लदे ट्रक के ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और दूसरी तरफ से आ रही एक निजी बस में टक्कर मार दी। वहीं कवाली डीएसपी वेंकटरमण ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि नेल्लोर जिले के मुसुनुरु टोल प्लाजा पर एक लॉरी और बस की टक्कर हो गई। इस दौरान 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here