असम में बाढ़ की स्थिति हुई बेहद गंभीर, बारिश का रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिनों में असम के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

0

असम (Assam) में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। राज्य के 10 जिलों की 31 हजार की आबादी बाढ़ की चपेट में है। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिनों में असम (Assam) के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) केअनुसार, चिरांग, डारंग, धेमाजी, धुबरी, डिब्रूगढ़, कोकराझार, लखीमपुर, नलबाड़ी, सोनितपुर और उदलगुरी जिलों में बाढ़ के कारण 30,700 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। लखीमपुर जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां करीब 22 हजार लोग बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं डिब्रूगढ़ जिले में 3,800 लोग और कोकराझार में लगभग 1,800 लोग प्रभावित हुए हैं।

बाढ़ प्रभावितों के लिए सात जिलों में 25 राहत वितरण केंद्र चलाए जा रहे हैं। हलांकि, अभी तक कोई राहत शिविर नहीं बनाया गया है। राज्य के करीब 444 गांव बाढ़ की चपेट में हैं वहीं करीब 23 हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचा है। बिश्वनाथ, धुबरी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, कामरूप, करीमगंज, कोकराझार, लखीमपुर, माजुली, मोरीगांव, नागांव, नलबाड़ी, शिवसागर, सोनितपुर, दक्षिण सलमारा, तमुलपुर और उदलगुरी में बड़े पैमाने पर कटाव देखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here