वाराणसी: लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा

0
Varanasi

वाराणसी (Varanasi) के शिवपुर थाना क्षेत्र में बीते दिनों एक बुजुर्ग के साथ हुई ₹75000 की दिनदहाड़े लूट की घटना का आज पुलिस ने खुलासा किया है। जहाँ पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। वही अभियुक्त के पास से लूट के 50000 रुपए सहित लूट में इस्तेमाल की जाने वाली मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। हालांकि पुलिस को घटना को अंजाम देने वाले दूसरे अभियुक्त की भी तलाश जारी है।

वाराणसी (Varanasi) के शिवपुर थाना क्षेत्र के बालाजीपुरम कॉलोनी के पास बीते दिनों एक बुजुर्ग के साथ लूट की घटना उस समय हुई जब वह बैंक से 75000 नगद लेकर निकल रहे थे। वही उनका पीछा कर पल्सर बाइक पर सवार दो लुटेरों ने उनसे नोटों से भरा बैग छीन लिया था।

हालांकि 1 जून को हुई इस वारदात का आज शिवपुर थाने की पुलिस ने खुलासा करते हुए एक अभियुक्त रामजन्म यादव को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से लूटे गए 75000 में से 50000 रुपए और लूट में इस्तेमाल हुई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। वही पुलिस के मुताबिक लुटेरे का दूसरा साथी रंजीत अभी फरार है। जिसकी तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here