3 बड़े राज्ये के रहे चुके राज्यपाल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीज कुरैशी का निधन

नेता अजीज कुरैशी के निधन की खबर से राजनीती गलियारों में शोक की लहर है। आपको बता दे अजीज कुरैशी जी का अंतिम संस्कार आज शाम को किया जायेगा।

0

उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी की चल रही लंबी बीमारी से शुक्रवार यानि आज उनका निधन हो गया। आपको बता दे परिवार के एक सदस्य की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। नेता अजीज कुरैशी के निधन की खबर से राजनीती गलियारों में शोक की लहर है। आपको बता दे अजीज कुरैशी जी का अंतिम संस्कार आज शाम को किया जायेगा।

लंबी बीमारी के बाद निधन

अजीज कुरैशी की देखभाल उनके भतीजे सूफियान अली किया करते थे और अजीज कुरैशी के निधन के बाद उन्होंने बतया की कुरैशी का 83 वर्ष के आयु में निधन हुआ है । सूफियान ने कहा, “कुछ समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और सुबह करीब 11 बजे भोपाल के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। आपको बता दे अजीज कुरैशी पहली बार 1972 में मध्य प्रदेश की सीहोर सीट से विधायक के लिए चुने गए थे और 1984 में लोकसभा सदस्य बने।

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मिजोरम के रहे है राज्यपाल

अजीज कुरैशी का जन्म 24 अप्रैल, 1941 को भोपाल में हुआ था। कुरैशी ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मिजोरम के राज्यपाल के रूप में कार्य किया था।

1984 में जीता लोकसभा चुनाव

अजीज कुरैशी को 24 जनवरी, 2020 को मध्य प्रदेश की तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने एमपी उर्दू अकादमी का अध्यक्ष नियुक्त किया था। 1973 में वह एमपी के कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं और 1984 मध्य प्रदेश के सतना निर्वाचन क्षेत्र से वह लोकसभा चुनाव जीते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here