पश्चिम बंगाल रैली में PM मोदी ने TMC पर साधा निशाना, कहा

प्रधान मंत्री ने रैली के दौरान संदेशखाली का मामला उठाया और तृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमला करा पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस ने संदेशखाली के आरोपी को बचाने की पूरी कोशिश की।

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 2 दिवसीय दौरे के लिए पश्चिम बंगाल गए हुए जहा उनकी कईरैली और समारोह होने है। इसी दौरान प्रधान मंत्री ने रैली के दौरान संदेशखाली का मामला उठाया और तृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमला करा पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस ने संदेशखाली के आरोपी को बचाने की पूरी कोशिश की।
साथ ही pm नरेंद्र मोदी ने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन को भी कटघरे में खड़ा किया और कहा की विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेता संदेशखाली में हुए अत्याचार पर चुप हैं।

संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा

पश्चिम बंगाल के आरामबाग में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि संदेशखाली की घटनाएं शर्म की बात हैं। उन्‍होंने कहा कि लगभग दो महीने तक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्‍होंने कहा कि संदेशखाली की बहनों के साथ टीएमसी ने जो किया, उसे देखकर पूरा देश गुस्से में है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ पर भी हमला बोला और कहा कि मैं यह देखकर शर्मिंदा हूं कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेता संदेशखाली में हुए अत्याचार पर चुप हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here