16 साल बाद दिखी देओल्स और खान के बीच कि दोस्ती

0
Deols and Khan

साल 2023 में शाह रुख खान और सनी देओल ने अपनी सालों पुरानी दुश्मनी खत्म कर दी। दोनों एक्टर्स के बीच सुलह लगभग 16 सालों के लंबे वक्त बाद हुई जो फिल्म डर की शूटिंग के दौरान हुई थी। वहीं अब बॉबी देओल शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान पर प्यार लुटाते हुए नजर आए।
साल 2023 में देओल फैमिली ने काफी चर्चा बटोरी थी। फिल्म गदर के साथ सनी देओल ने बॉक्स ऑफिस पर खूब बवाल मचाया। वहीं, एनिमल के लिए बॉबी देओल लाइमलाइट में बने रहे। अब लॉर्ड बॉबी एक बार फिर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं, लेकिन इस बार किसी और वजह से।
साल 2023 में शाह रुख खान और सनी देओल ने अपनी सालों पुरानी दुश्मनी खत्म की। गदर एक्टर ने मीडिया को बताया कि शाह रुख खान ने परिवार के साथ उनकी फिल्म देखी और ये बात SRK ने उन्हें खुद बताई। दोनों एक्टर्स के बीच सुलह लगभग 16 सालों के लंबे वक्त बाद हुई।

देओल और खान फैमिली में बढ़ी बॉन्डिंग

शाह रुख खान और सनी देओल के इस पैचअप के बाद अब बॉबी देओल, आर्यन खान पर प्यार लुटाते हुए नजर आए। दरअसल, बॉबी देओल हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए, जहां वो आर्यन खान के क्लोदिंग ब्रांड D’Vayol को प्रमोट करते हुए दिखाई दिए।
बॉबी देओल के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर आर्यन खान के साथ जल्द एक प्रोजेक्ट में भी साथ काम करने वाले हैं। आर्यन के डेब्यू प्रोजेक्ट में बॉबी देओल लीड रोल प्ले करेंगे। बॉबी देओल को 2023 में एनिमल ने रातों- रात सुपरस्टार बना दिया। फिल्म में एक्टर का किरदार मजह कुछ मिनटों के लिए था और उन्हें एक भी डायलॉग नहीं दिया गया था, फिर भी लाइमलाइट रणबीर कपूर के बराबर मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here