गहलोत ने शेखावत के रावण वाले बयान पर दिया जवाब

अशोक गहलोत ने कहा कि, भाई हम तो रावण हैं, आप मर्यादा पुरुषोत्तम राम की तरह व्यवहार तो करो।

0
17

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के रावण वाले बयान पर जवाब दिया है। अशोक गहलोत ने चूरू के तारानगर में महंगाई राहत कैंप के दौरान गजेंद्र सिंह शेखावत पर हमला बोला है। अशोक गहलोत ने कहा कि, “रावण रूपी अशोक गहलोत को हमें खत्म करना है। मैं इसका भी स्वागत करता हूं। भाई हम तो रावण हैं। आप मर्यादा पुरुषोत्तम राम की तरह व्यवहार तो करो। उन्हें गरीब लोगों का पैसा डूब गया है। उनको दिला दो हम मान जाएंगे कि आप राम के फॉलोअर हैं। हम रावण के फॉलोअर हैं।”

बीजेपी कर्नाटक में बुरी तरह से हार रही है इसलिए ये लोग बौखला गए हैं: गहलोत

अशोक गहलोत ने कहा कि, “भारतीय जनता पार्टी कर्नाटक में बुरी तरह से हार रही है इसलिए ये लोग बौखला गए हैं। यह बौखलाहट वाली भाषा बोल रहे हैं। शेखावत ने मुझे रावण बताया है जनता को तय करना है कि मैं रावण हूं या प्रथम जनसेवक। जिस तरह से शेखावत मंत्री बोले हैं उनसे कहना चाहता हूं कि दो – ढाई लाख लोगों को लूट लिया है। उन्होंने और उनके दोस्तों ने एक साथ मिलकर कई कंपनियां बनाई ब्याज का लालच देकर ढाई लाख लोगों को लूट लिया। मेरे पास वो लोग आए थे, उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। बूढ़े-बूढ़े लोग थे किसी के 25 लाख किसी का 50 लाख किसी का एक करोड़ रूपया लूट लिया गया केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के सभी दोस्त जेल में बैठे हैं।”

जांच के अंदर गजेंद्र सिंह शेखावत को एसओजी ने दोषी माना है: गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, “केंद्रीय मंत्री को चिंता होनी चाहिए कि उन लोगों को पैसे कैसे वापस दिलाएं। केंद्रीय मंत्री बहुत बड़ा पद होता है। इस पद पर तुम बैठे हुए हो अब बता दीजिए कि वह खुद एसओजी का मुलजिम बन गए हैं। जांच के अंदर गजेंद्र सिंह शेखावत को एसओजी ने दोषी माना है। मुझ पर दिल्ली में मानहानि का केस कर दिया। मैंने उसका भी स्वागत किया चलो अच्छा है। इसी बहाने सरकार व जुडिशरी का ध्यान उन्हें गरीब परिवारों की तरफ जाएगा जिनका रुपया डूब गया है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here