कर्नाटक में आज प्रधानमंत्री मोदी तीन जन सभाओं को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस साल कर्नाटक का यह नौवां दौरा है। राज्य में 10 मई को 224 सीट पर विधानसभा चुनाव होने हैं।

0

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) आज से शुरू हो रहे कर्नाटक (Karnataka) के दो दिवसीय दौरे के तहत आज तीन जन सभाओं को संबोधित करेंगे और एक रोड शो करेंगे। फरवरी के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस साल कर्नाटक (Karnataka) का यह नौवां दौरा है। राज्य में 10 मई को 224 सीट पर विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव के नतीजे 13 मई का आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यात्रा कार्यक्रम के मुताबिक, आज सुबह दिल्ली से विशेष विमान के जरिए बीदर हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 बजकर 20 मिनट पर बीदर हवाई अड्डे पहुंचेंगे, जहां से वह हेलीकॉप्टर के जरिए बीदर जिले के हुमनाबाद जाएंगे और 11 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजयपुरा के लिए उड़ान भरेंगे, जहां वह दोपहर एक बजे एक और जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा को संबोधित करने के बाद वह बेलगावी जिले के कुड़ाची जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां करीब पौने दो बजे लोगों को संबोधित करेंगे। बाद में प्रधानमंत्री मोदी बेंगलुरु उत्तर में रोड शो करने के लिए शाम को बेंगलुरु रवाना होंगे। बेंगलुरु में रात्रि विश्राम के बाद वह जन सभाएं करने के लिए रविवार सुबह राजभवन से कोलार, रामनगर जिले के चन्नापटना और हासन जिले के बेलूर जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मैसूरु में भी रोड शो करेंगे। कार्यक्रम के बाद वह मैसूरु से दिल्ली रवाना होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here