सिद्धार्थनगर जिले में साड़ी बाटने पर सपा प्रत्याशी चमन आरा ने दी सफाई

0
SP candidate Chaman Ara

UP: सिद्धार्थनगर जिले में एक चुनावी घमासान जारी है और प्रत्याशियों द्वारा वोटरों को लुभाने का कार्य भी जारी है। जिले के नगर पालिका परिषद बांसी में चुनावी माहौल में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमे कुछ महिलाएँ साड़ी लेकर एक मैरेज हाल से निकलती दिखाई पड़ रही है। इस वीडियो को बांसी की सपा प्रत्याशी चमन आरा (SP candidate Chaman Ara) से जोड़ा जा रहा है और लोगों द्वारा इसे आचार संहित उलंघन से जोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। वहीं इस मामले को लेकर जब सपा प्रत्याशी चमन आरा (SP candidate Chaman Ara) से बात की गई तो उन्होंने इस वीडियो को पुराना बताया और कहा कि अक्सर त्योहारों में उनके द्वारा बांसी की जनता को आशीर्वाद एवं भेंट स्वरूप दिया जाता है। उन्होंने कहा कि मै चुनाव जीत रही हूँ। इसलिए विपक्ष द्वारा इसे चुनाव में वायरल कर मेरी छवि को धूमिल करने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में यह वीडियो सपा के लिए कितना नुकसानदायक साबित होगा? यह भी देखने वाली बात होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here