नगर निकाय चुनाव: भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सांसद दिनेश लाल निरहुआ ने किया रोड शो

0
MP Dinesh Lal Nirhua

आजमगढ़: नगर पंचायत मार्टिनगंज में रोड शो का कार्यक्रम किया गया, जिसमें सांसद दिनेश लाल निरहुआ (MP Dinesh Lal Nirhua) शामिल हुए। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी नगर पंचायत मार्टिनगंज सरोजा देवी के समर्थन में रोड शो किया। 5:30 बजे से रोड शो चालू हो गया। रोड शो के माध्यम से दिनेश लाल निरहुआ (MP Dinesh Lal Nirhua) ने जनता से अपील की कि नगर पंचायत मार्टिनगंज में कमल खिलाकर सरोजा देवी को भारी मतों से विजयी बनावे ताकि नगर पंचायत मार्टिनगंज का विकास हो। जहां डबल इंजन की सरकार प्रदेश में विकास का कार्य कर रही है। इस आजमगढ़ की धरती पर नगर पंचायत को जीत हासिल कर पूरे आजमगढ़ को विकास की गति और तेजी से बढ़ाने का कार्य किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here