जनपद हापुड़ के SSV कॉलेज पहुँचे मुख्यमंत्री योगी

0
Chief Minister Yogi

Hapur: आज जनपद हापुड़ के SSV इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi) ने नगर निकाय चुनाव को लेकर एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान जनसभा में बोलते हुए CM योगी बोले कि पिछले छह वर्ष में यूपी में कोई दंगा नहीं हुआ। भाजपा के स्टार प्रचारक और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi) शुक्रवार को चुनावी रैली को संबोधित करने हापुड़ पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा के चुनाव प्रचार में जान फूंकने के साथ-साथ सभी नगर निकायों के मतदाताओं को साधा। उन्होंने कहा कि हापुड़ विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल कर रहा है। आपने बदलते हुए उत्तर प्रदेश को देखा है। पिछले नौ वर्षों में तस्वीर बदल रही है।

सीएम योगी ने कहा कि रैपिड रेल गाजियाबाद हापुड़ से होती हुई मेरठ को जोड़ेगी। 2017 के पहले के उत्तर प्रदेश को याद करें, तब दंगा प्रदेश था। पिछले 6 वर्ष में कोई दंगा नहीं हुआ। माफिया और गुंडों का हाल तो आप देख रहे हैं। इससे तमंचावादी परेशान हैं। आज प्रदेश का युवा जब बाहर जाता है तो वह गर्व से कहता है कि मैं उत्तर प्रदेश का रहने वाला हूं।

मेरठ में भी जनसभाओं को करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से हापुड़ पहुंचे। यहां से वह प्राइवेट हेलीकॉप्टर के जरिये मेरठ में भी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन के लिए रूट तय कर दिया गया है। कई मार्गों पर कुछ देर के लिए रूट डायवर्जन या वाहनों को रोका जा सकता है। ऐसे में उनके आने और लौटने के समय शहर में जाम लग सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here