निकाय चुनाव प्रचार के लिए मेरठ पहुंचे योगी आदित्यनाथ

0
civic election

निकाय चुनाव प्रचार के लिए मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने जिमखाना मैदान में जनसभा को संबोधित किया। भाजपा प्रत्याशी हरिकांत आहलूवालिया व पार्षदों के लिए क्रांतिधरा मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज मेरठ की नई पहचान बनी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि, यूपी में कानून का राज है। वहीं उन्होंने कहा कि, मेरठ आज नई पहचान बन रहा है। आज यूपी की पहचान विकास है। सीएम योगी ने कहा अब कांवड़ यात्रा यूपी की पहचान है। साथ ही कहा कि अब माफिया नहीं महोत्सव यूपी की पहचान है।

यूपी में आज हर व्यक्ति को उसका हक मिल रहा है: योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, हम हर योजना को बिना भेदभाद के पूरा कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार के लिए लोगों में उत्साह है। कहा कि 2017 से पहले यूपी में किसानों को छला जाता था। उन्होंने कहा कि आज मेरठ में चारों तरफ सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। यूपी में आज हर व्यक्ति को उसका हक मिल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, 2017 से पहले यूपी में कर्फ्यू लगता था, लेकिन 2017 के बाद से यूपी में एक बार भी कर्फ्यू नहीं लगा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में आज यूपी का विकास तेजी से हो रहा है। बताया गया कि, मुख्यमंत्री एक ही दिन में चार जिलों में जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री की जनसभा में 10 हजार कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है।

बता दे कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे फिर इसके बाद कार द्वारा जिमखाना मैदान पहुंचे। मेरठ में सभा के बाद वे बुलंदशहर में जनसभा करेंगे। यहां के बाद शाम को चार बजे गाजियाबाद में जनसभा होगी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बृहस्पतिवार को दिनभर तैयारी चलती रहीं। जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जनसभा स्थल का निरीक्षण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here