Rajouri: सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो जवान हुए शहीद

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में अभियान के दौरान आतंकवादियों द्वारा किए गए विस्फोट में दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए है।

0
terrorists

जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के राजौरी (Rajouri) में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के राजौरी (Rajouri) में अभियान के दौरान आतंकवादियों द्वारा किए गए विस्फोट में दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए और चार अधिकारी घायल हो गए है। फिलहाल इलाके में ऑपरेशन जारी है, सुरक्षा के लिहाज से जिले में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।

सेना ने एक बयान में कहा कि, यह घटना तब हुई, जब सेना की टीम राजौरी सेक्टर के कंडी वन क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रही थी। टीम मंगलवार को जम्मू क्षेत्र के भाटा धूरियन के तोता गली इलाके में सेना के एक ट्रक पर घात लगाकर हमला करने वाले आतंकवादियों के एक समूह का पता लगाने के लिए खुफिया जानकारी मिलने पर अभियान चला रही है। कंडी जंगल के घनी वनस्पति और चट्टानी इलाके में एक गुफा में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर गुरुवार को एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया।

सेना की सर्च टीम की शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे आतंकियों से मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों ओर से गोलाबारी हुई। इसके बाद आतंकवादियों ने बचने के लिए एक विस्फोट किया। बयान में कहा गया है कि, आसपास से अतिरिक्त टीमों को मुठभेड़ स्थल के लिए निर्देशित किया गया है और घायल कर्मियों को उधमपुर के कमांड अस्पताल में ले जाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here