कौशाम्बी: मॉर्निंग वॉक पर गए अधेड़ की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत

0
Kaushambi

Kaushambi: सैनी कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग ससुर खदेरी नदी पुल अझुवा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज कार्रवाई में जुट गई है।

घटनाक्रम के मुताबिक ज्ञानचंद्र मौर्य उम्र लगभग 55 वर्ष पुत्र स्व. चन्द्र किशोर निवासी वार्ड 11 नेतानगर प्रत्येक दिनों की भांति शुक्रवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर ससुर खदेरी नदी पुल की तरफ गए थे। आज सुबह करीब 5.30 बजे ससुर खदेरी नदी पुल के पहले ही किसी अज्ञात वाहन की चपेट में वह आ गए। वाहन से फंसकर काफी दूर तक घिसट गए, जिससे उनकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी है। दुर्घटना कारित करने वाला वाहन फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर परिजन एवम चौकी पुलिस पहुंची है। राहगीर और नगरवासी बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। अझुवा चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक ज्ञान चन्द्र के 2 पुत्र, 2 पुत्रियां हैं, जिनमे एक पुत्र और एक पुत्री की शादी हो चुकी है। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here