Prayagraj News: स्नान करते समय गंगा में समाये दो किशोर

0
Two teenagers drowned in the Ganges

प्रयागराज रसूलाबाद गंगा घाट पर स्नान करते समय दो किशोर गंगा नदी में समा गए। मौके पर मौजूद लोगो के शोर मचाने पर भीड़ इकठा हो गयी। लोगो ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों को खोजने में जुट गयी।

माना जा रहा है कि गंगा नदी का बहाव तेज़ था, दोनों किशोर स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से आगे निकल गए होंगे। दोनों किशोर शिवकुटी थाना क्षेत्र के तेलियरगंज के बर्तनवाली गली निवासी प्रियांशु (14) पुत्र मलखान और कृष्णा (15) नामक दोनों किशोर गंगा स्नान के लिए रसूलाबाद घाट गए थे। मौके पर मौजूद लोगो ने बताया कि जब तक कुछ समझा जाता तब तक दोनों किशोर पानी में समा गए थे। लोगो के शोर मचाने पर पुलिस को बुलाया गया। जिसके बाद गोताखोरों से खोजबीन करवाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here