गाज़ियाबाद: स्कूटी खड़ी करने को लेकर जमकर हुई मारपीट

0
7

यूपी के गाजियाबाद (Ghaziabad) में स्कूटी को खड़ी करने को लेकर विवाद इस कदर बढ़ गया कि पड़ोसियों के द्वारा एक लड़की की पिटाई कर दी गई। मामला जब पुलिस के संज्ञान में आया तो पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।

युवती ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

गाजियाबाद (Ghaziabad) के थाना शालीमार गार्डन इलाके में एक बी ए की पढ़ाई कर रही युवती को पड़ोसियों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट भी महज इस वजह से की गई घर के बाहर स्कूटी खड़ी करने के लिए उसने गली में लगाए हुए गेट को खोलने के लिए पड़ोसियों से चाबी मांगी थी जिस पर पड़ोसी भड़क गए और अपने रिश्तेदारों समेत युवती और उसकी मां और अन्य जानकारी के साथ मारपीट कर दी, युवती ने अपने साथ छेड़खानी और कपड़े फाड़ने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

पुलिस ने मामले को लेकर जांच पड़ताल की शुरू

दरअसल तनु जो की शालीमार गार्डन के विक्रम एनक्लेव की रहने वाली है रात कोचिंग से सहेली को छोड़ने के बाद घर पहुंची थी इसके बाद गेट लगा होने से जिन पड़ोसियों के पास गेट की चाबी रहती है उनसे चाबी मांगने के लिए उनके घर पहुंची जिसके बाद पड़ोसियों ने उसे अपने चाबी देने में आनाकानी करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी तनु और उसकी मां के आरोपी यह भी है कि उन्होंने वहां से बचकर भाग जाने पर तनु और उसकी मां को घर से निकाल कर जमीन पर लिटा कर काफी मारपीट की जिसमें उसके कपड़े भी फट गए तनु के साथ मारपीट में अश्लीलता भी की गई। तनु के पड़ोसियों ने भी बताया दबंग पड़ोसी उनके बीच बचाव किए जाने से नाराज हो उनके और उनके बच्चों को भी बाहर निकलने पर मारपीट करने की धमकी दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here