मैनपुरी: डिंपल यादव ने चुनाव जीतने के बाद जनता का किया धन्यवाद

0
6

यूपी के इटावा (Etawah) में मैनपुरी (Mainpuri) सीट से लोकसभा सांसद और जीतकर आई डिंपल ने अपनी जीत पर जनता का धन्यवाद किया और कहा कि जनता ने बेरोजगारी संविधान के खिलाफ हमको वोट किया है।  

मिडिया इंडिया गठबंधन का नाम लेने से घबराती है

इटावा (Etawah) जिले के सैफई में पहुंची समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी लोकसभा सीट से जीत कर आई डिंपल यादव ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पहले मीडिया वाले इंडिया गठबंधन का नाम लेने से घबरा रहे थे। पत्रकार इंडी कह रहे थे। मुझे लगता है इंडिया गठबंधन बहुत मजबूत स्थिति में है और मजबूती के साथ हम लोगों ने चुनाव भी लड़ा है। आगे उन्होंने इंडिया गठबंधन की सरकार पर कहा कि यह तो गठबंधन की नेताओं पर निर्भर करता है कि कैसे तालमेल को बिठाया जाए।

बीजेपी से दिखी नाराज

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के द्वारा सबसे ज्यादा सीटें जीते जाने के बाद उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने बीजेपी को पूरी तरीके से नकार दिया है। युवाओं को भाजपा ने रोजगार नहीं दिया। यहां किसानों का मुद्दा था। बिजली का मुद्दा था महंगाई का मुद्दा था इस पर भाजपा ने कोई भी काम नहीं किया।बीजेपी सरकार के वजह से पूरे प्रदेश में विकास नहीं हो पाया। अब तो प्रदेश की जनता को भी पता चल गया है कि भाजपा के हाथों से आगे प्रदेश नहीं चल सकेगा। इसी के साथ-साथ डिंपल यादव की बंपर जीत के बाद उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वही डिंपल यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट की जनता का तहे दिल से धन्यवाद भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here