सिद्धार्थनगर: नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, इलाके में मचा हड़कम्प

मानवता को शर्मशार करने वाली यह घटना 4 जुन शाम 7 बजे की है। 22 वर्षीय आरोपी आरिफ और पीड़िता दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं।

0
2

Siddharthnagar News: यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में 6 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना डुमरियागंज थाना क्षेत्र के डुमरियागंज कस्बे के वार्ड नंबर 15 महाराजा मोहल्ले का है। मानवता को शर्मशार करने वाली यह घटना 4 जुन शाम 7 बजे की है। 22 वर्षीय आरोपी आरिफ और पीड़िता दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं । 6 वर्षीय नाबालिग पीड़िता की माँ ने बताया कि 22 वर्षीय आरिफ उर्फ राजू उनके मोहल्ले का रहने वाला है। कल शाम वह अपने घर के ऊपर थी तभी उन्हें उनकी बेटी के रोने की आवाज आई। जब वह नीचे आई तो उन्हें राजू यह घिनौना कृत करते हुए दिखाई दिया जब वह पहुँची तो उन्हें वह देख कर भाग गया।

पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी मासूम बेटी की हालत बहुत ही खराब थी मोहल्ले वालों ने फौरन स्थानीय पुलिस को खबर की और पुलिस ने उनकी बेटी को जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया जहां उसका मेडिकल परीक्षण के बाद इलाज चल रहा है। घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर तत्काल पुलिस पहुंची बच्ची को चिकित्सीय सहायता देते हुए मेडिकल कराया गया अभियुक्त आरिफ उर्फ राजू के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसे 3 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here