Ghaziabad: महिला ने रिश्तेदार पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप

0
1
rape

गाजियाबाद पुलिस ने मुरादनगर में एक निजी कारखाने में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने के आरोप में एक महिला के करीबी रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शुक्रवार को अपने रिपोर्ट में बताया कि युवक ने महिला को कई बार होटल में मिलने के लिए बुलाया था।

पुलिस आयुक्त मसूरी निमिष पाटिल ने बताया कि बलात्कार के आरोपी की पहचान आशीष (30) के रूप में हुई है, जो राज्य के शाहजहाँपुर जिले का निवासी है, जबकि पीड़िता (20) हरदोई जिले की निवासी है।

उन्होंने बताया कि महिला को होटल में बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो बना ली। पाटिल ने कहा कि आरोपी ने पीड़िता को घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

पुलिस के मुताबिक महिला को अपने जाल में फंसाने के लिए आशीष ने उसे आश्वासन दिया कि वह नौकरी लगने के बाद उससे शादी कर लेगा। इसके बाद उसने पीड़िता से कई बार दुष्कर्म किया और काफी समय बीत जाने के बाद भी जब आशीष के आश्वासन के मुताबिक उसे कोई नौकरी नहीं मिली तो उसने आपबीती अपने माता-पिता को बताई।

इसके बाद उन्होंने मुरादनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर बुधवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here