जाने! Arvind Kejriwal की तिहाड़ जेल में कैसी कटी पहली रात

0
Arvind Kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगभग 10 साल बाद एक बार फिर तिहाड़ जेल की सलाखों के पीछे हैं। इस बार हाई सिक्योरिटी वाले खतरे को देखते हुए दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किये गए हैं। सीसीटीवी के अलावा सेल के बाहर सुरक्षाकर्मी भी तैनात हैं। इस बार अरविन्द केजरीवाल मुख्यमंत्री के रूप में जेल भेजे गए है। दिल्‍ली की शराब नीति (Delhi Liquor Policy Case) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ की जेल नंबर 2 में रखा गया है।

तिहाड़ जेल के सूत्रों ने बताया कि अरविन्द केजरीवाल को डाइबिटीज है, इसलिए उन्हें सोमवार शाम घर का बना खाना और दवा लेने की अनुमति दी गई। दिल्ली के सीएम को एक आइसोलेशन रूम देते हुए तीन किताबें रखने के लिए एक टेबल और एक कुर्सी मुहैया कराई गई। जेल नंबर 2 में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल अपने खुद के बिस्तर पर सोए थे, जो जेल द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाले नियमित बिस्तर से अलग था।

आज यानि मंगलवार को अरविन्द केजरीवाल स्वयं जल्दी उठ गये। उन्हें 6:40 बजे नाश्ता और चाय दिया गया। डायबिटीज़ को ध्यान में रखते हुए अरविन्द केजरीवाल को शुगर सेंसर और ग्लूकोमीटर, इसबगोल, ग्लूकोज और अचानक सुगर कम होने पर जेल सुप्रिटेडेंट को टॉफ़ी देने को कहा गया है। दोपहर के भोजन के बाद, उन्हें दोपहर 12 बजे अपने सेल में वापस जाना होगा और दोपहर 3 बजे तक वहीं रहना होगा।

इसके अलावा उन्हें एक आइसोलेशन रूम देते हुए टेबल-कुर्सी भी मुहैया कराई गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को एक आइसोलेशन रूम देते हुए तीन किताबें रखने के लिए एक टेबल और एक कुर्सी मुहैया कराई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here