गूगल ने फ्लैट व्हाइट कॉफी डे पर बनाया डूडल, जानें पूरा इतिहास

0
Flat White Coffee Day

गूगल हमेशा तमाम खास मौके पर डूडल बनाता है। हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गूगल ने डूडल बनाया था और आज यानी 11 मार्च को गूगल ने फ्लैट व्हाइट कॉफी डे पर डूडल बनाया है। फ्लैट व्हाइट कॉफी एक एक्सप्रेसो आधारित पेय है जिसकी शुरुआत ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हुई थी। फ्लैट व्हाइट कॉफी डे पर गूगल का यह डूडल भारत समेत कई देशों में दिख रहा है।

क्या है फ्लैट व्हाइट कॉफी डे ?

11 मार्च को पूरी दुनिया में फ्लैट व्हाइट कॉफी के तौर पर मनाया जाता है। फ्लैट व्हाइट कॉफी डे को साल 2011 में ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में शामिल किया गया था। फ्लैट व्हाइट कॉफी गर्म दूध के साथ बनाई जाने वाली एक कॉफी है जिसको माना जाता है कि ऐसा माना जाता है कि यह पेय पहली बार 1980 के दशक के दौरान सिडनी और ऑकलैंड के मेनू में दिखाई दिया था।

कैसे बना सकते है फ्लैट व्हाइट कॉफी डे?

यह कॉफी एक सफेद एस्प्रेसो शॉट से बना होता है जिसके ऊपर उबले हुए दूध और माइक्रो-फोम की एक पतली परत होती है और इसे पारंपरिक रूप से सिरेमिक कप में परोसा जाता है। फ्लैट व्हाइट खासतौर पर उनके लिए है जो कि कॉफी में कम झाग चाहते हैं। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के कई कैफे में यह कॉफी लोकप्रिय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here