लखीमपुर खीरी: मन्नत पूरी होने पर पुजारी ने माता रानी के चरणों पर चढ़ाई अपनी जीभ

0
Lakhimpur khiri priest cut his tongue

यूपी के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur khiri) में एक प्रसिद्ध मंदिर पर पुजारी महंत की मन्नत पूरी होने पर उसने अपनी जीभ काटकर माता रानी के चरणों में चढ़ा दी। ऐसा देख आसपास के लोग हैरान हो गए और उसके बाद पुजारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

महंत ने मन्नत पूरी होने पर काटी अपनी जीभ

लखीमपुर खीरी (Lakhimpur khiri) में प्रसिद्ध माता के मंदिर में पुजारी महंत ने मन्नत पूरी होने पर अपनी जीभ काटकर माताजी के चरणों में चढ़ा दी। हालत गंभीर होने पर अस्पताल भर्ती कराया गया हैं। पूरा मामला निघासन कोतवाली क्षेत्र के गाँव गुलरीपुरवा में स्थित प्रसिद्ध माँ राज राजेश्वरी देवी मंदिर का हैं। मंदिर के पुजारी महंत बाबा राम सनेही दास ने अपनी जीभ काटकर माता जी के चरणों पर चढ़ा दी।खून से लथपथ महंत बाबा वहीं मंदिर में गिर पड़े ये नजारा देख सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एकत्र हो गये।आनन फ़ानन में परिजन गंभीर रूप से घायल बाबा महंत को अस्पताल लेकर आए जहाँ से गंभीर अवस्था देखते हुए डाक्टरों ने ज़िला अस्पताल रेफ़र कर दिया हैं। महंत बाबा की स्थिति नाज़ुक बनी हुई हैं। बताया जा रहा हैं कि महंत बाबा ने माता जी से कोई मन्नत माँगी हुई थी जो कि पूरी हो गई तो उन्होंने अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी। फ़िलहाल पूरे मामले को लेकर पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here