मैनपुरी: लोकसभा चुनाव से पहले पकड़ा गया 40 किलो अवैध गांजा

0
Mainpuri illegal ganja recovered

यूपी के मैनपुरी (Mainpuri) में लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस को बड़ी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। यहां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 40 किलो अवैध गांजे को बरामद किया है जिसकी कीमत 10 लाख रुपए बताई गई।

मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया लाखों का अवैध गांजा

मैनपुरी (Mainpuri) जिले में पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद लगातार नशीले पदार्थों का धंधा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। नशीले पदार्थों का धंधा करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है और उनको जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है। वही भौगांव की पुलिस ने नशीले पदार्थों का धंधा करने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार करने का काम किया है। बताते चलें कि भौगांव की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन लोग भारी मात्रा में अवैध गांजा बैंक में लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई और तस्करों का आने का इंतजार करने लगी। पुलिस को तीन लोग आते हुए दिखाई दिए जिन्हें रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। जिनके पास एक बैग बरामद हुआ जिसके अंदर से 40 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया। जिसकी मार्केट में कीमत लगभग 10 लाख रुपए बताए गए।

उड़ीसा से लाकर यूपी में हो रहा था गांजा सप्लाई

भौगांव पुलिस के द्वारा पकड़े गए नशीले पदार्थों का धंधा करने वाले तीनों आरोपियों को लेकर पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया है कि हमारे पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जो कि नशीले पदार्थों का धंधा किया करते थे। जब इनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि यह तीनों लोग अलीगढ़ के रहने वाले हैं और उड़ीसा से गांजे को यहां लाकर उसे सप्लाई करने का काम कर रहे थे। हम लोग बैग में 40 किलो गांजा लेकर जा रहे थे तभी पुलिस ने हमें पकड़ लिया। जिसकी कीमत 10 लाख रुपए थी। वहीं पकड़े गए तीनों तस्वीरों के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की और जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here