Home लाइफस्टाइल अध्यात्म कल सालासर में होगा 18वां श्री हनुमान जन्मोत्सव 2023 का भव्य आयोजन

कल सालासर में होगा 18वां श्री हनुमान जन्मोत्सव 2023 का भव्य आयोजन

0
कल सालासर में होगा 18वां श्री हनुमान जन्मोत्सव 2023 का भव्य आयोजन

सूरत: श्री सालासर हनुमान मंदिर जलवंत टाऊन शीप में कार्यकारिणी बैठक की गई, जिसमे युवा संगठन, महिला संगठन और सालासर हनुमान सेवा समिति के सदस्य उपस्थित रहे। वही मंगल वैष्णव ने कहा कि आगामी कार्यक्रम को लेकर आज यहाँ सभी सदस्यों को बुलाया गया हैं। श्री सालासर में हनुमान जी का अठारहवां जन्मोत्सव (Shri Hanuman Janmotsav) मनाने जा रहे है। श्री सालासर हनुमान सेवा समिति द्वारा आगामी 5और 6 अप्रैल को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

5 अप्रैल बुद्धवार को सालासर महिला संगठन द्वारा संचालित कार्यक्रम सुबह 9 बजकर 15 मिनिट से संगीतमय सुंदर काण्ड का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद शाम 5:15 बजे दिव्य दरबार संध्या, श्रृंगार विशेष कलकत्ता से आने वाले कारीगरों द्वारा किया जायेगा तथा शाम 6:15 बजे अखंड ज्योत, छप्पन भोग एवं मनमोहक झांकियां निकाली जाएगी। शाम 7:15 बजे भव्य भजन संध्या के अंतर्गत गौ संत श्री प्रकाश दास महराज जी के मुखारबिंदो से भजन का आनंद प्राप्त कर सकते है तथा स्थानिय कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देगें। दिल्ली से आने वाले कलाकारों द्वारा भी प्रस्तुति दी जाएगी। रात को 12:15 बजे महाआरती की जायेगी। वही भक्तो के बैठने की विशेष व्यवस्था की जाएगी।

लगभग 2000 भक्तो के उपस्थित होने का अनुमान

समिति के अध्यक्ष टीकम असावा ने बताया कि 6 अप्रैल 2023 गुरुवार को सुबह 8:15 बजे भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा श्री कष्ट भजन हनुमान जी मंदिर से टिक्कम नगर रवाना होकर सालासर बालाजी हनुमान मंदिर जलवंत टाउन शीप पहुंचेगी। उसके बाद 11:15 बजे से करीबन 2000 हजार भक्त बालाजी को सवामणी का भोग लगाने आयेंगे। करीबन 501 किलो बूंदी का भोग, 101 किलो चूरमा व 101 किलो लड्डू का भोग परोसा जाएगा। उसके बाद समिति के संरक्षक विनोद राठी ने बताया कि 6:15 बजे शाम को महाआरती के बाद 15000 हजार भक्तो का महाप्रसाद रहेगा।

समिति के मुख्य ट्रस्टी सुशील अग्रवाल ने समिति की सेवाओं के बारे में जानकारी दी, जिसमे वर्ष भर चलने वाली गौ सेवा के अंतर्गत राजस्थान एवम सूरत की अलग अलग गौ शालाओं में समिति द्वारा टीन शेड का निर्माण, चारा गोदामों का निर्माण, मेडिकल सुविधा के साथ अन्य सेवाएं भी जारी है। मंदिर पुजारी श्री बबलू महाराज ने मंदिर के भक्तो को आस्था और श्रद्धा के बारे में जानकारी दी। महोत्सव को सफल बनाने हेतु उपाध्यक्ष रामानुज असावा के साथ युवा संगठन के अध्यक्ष वासु असावा, संगठन मंत्री रतन प्रजापत के साथ पूरी टीम दिन रात कार्य कर रही है। महोत्सव के अलग अलग प्रभार सभी कार्यकर्ताओं को दिए गए है। अखंड ज्योत प्रज्वलन के मुख्य अतिथि भगवान भाई चांडक दिव्या फैब के कर कमलों से होगा। महोत्सव में सर्व धर्म संस्था और सुरभि सेवा समिति, कामधेनु मित्र मंडल, पथमेड़ा गौ धाम तीर्थ आदि के कार्यकर्ता अपनी सेवाए प्रदान करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here