BJP मुख्यालय में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत

0
BJP headquarters

संसद के दोनों सदनों से महिला आरक्षण बिल (Women’s Reservation Bill) पास हो चुका है। अब सिर्फ राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार है। जिसके बाद यह बिल कानून बन जाएगा। संसद से महिला आरक्षण बिल पास होते ही महिला सांसदों ने पीएम मोदी का अनोखे अंदाज में आभार व्यक्त किया था। आज बीजेपी मुख्यालय में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का स्वागत किया जाएगा। इस भव्य स्वागत समारोह का आयोजन दिल्ली भाजपा की महिला शाखा कर रही है।

भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में इस समय जश्न का माहौल है और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के पहुंचने का इंतजार है। पीएम नरेंद्र मोदी थोड़ी ही देर में भाजपा मुख्यालय पहुंचने वाले हैं। यहां पर वह करीब 45 मिनट तक रुकेंगे। इस दौरान पीएम महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित भी कर सकते हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत समारोह के दौरान करीब एक हज़ार महिला कार्यकर्ता बीजेपी मुख्यालय में मौजूद रहेंगी। बता दें कि बृहस्पतिवार को पार्टी अध्यक्ष ने इस कार्यक्रम की तैयारियों का जायज़ा लिया था। गुरुवार को जब महिला आरक्षण बिल राज्यसभा से पास हुआ था तो महिला सांसदों ने बुके देकर और शॉल भेंटकर पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया था। इस दौरान सभी ने विक्ट्री साइन भी दिखाया था। आज भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में इस बिल के पास होने की खुशी में पीएम मोदी का स्वागत किया जाएगा।

बता दें कि राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पर वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बिल को लोकतांत्रिक यात्रा का ऐतिहासिक पल बताते हुए 140 करोड़ देशवासियों को बधाई दी थी। उन्होंने कहा था कि इस विधेयक के लिए भी राजनीतिक दलों की सकारात्मक सोच नारी शक्ति को नई ऊर्जा देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here