Hardoi: संपत्ति विवाद में परिवार के जनों ने की अधेड़ की हत्या

संपत्ति विवाद में परिवार के जनों ने की अधेड़ व्यक्ति की ईंट से सर कूच कर हत्या।

0
6

UP: देश-प्रदेश से आये दिन कई ऐसी हैरान कर देने वाली खबर सामने आती रहती है। जिसे जानने के बाद लोगो के बीच डर का माहौल पैदा हो जाता है। जहाँ कई ऐसी घटनाये होती है, जिसमे अपने ही अपनों की हत्या कर देते है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। यह खबर उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद से है, जहाँ अपने ही चचेरे भाई ने अपने दूसरे चेहरे भाई की हत्या कर दी है। दरअसल, यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई के सण्डीला थाना क्षेत्र के ग्राम बरौनी का है। जहाँ संपत्ति विवाद में परिवार के व्यक्ति ने ही अधेड़ व्यक्ति की ईंट से सर कूच कर हत्या कर दी है।

बीते सोमवार को यानि 1 मई को गांव के पास ही एक अधेड़ व्यक्ति का खूनो से सना हुआ लाश मिला था। मृतक बलऊ कश्यप ने अपने चाचा के मकान पर कब्ज़ा किया था। इसी के चलते चचेरे भाइयों के बीच सम्पति को लेकर काफी दिनों से विवाद हो रहा था। इसी बीच अधेड़ व्यक्ति की हत्या हो गयी जहाँ लाश मिलने के बाद चचेरे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हुए दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने जेल में डाल दिया है और पुलिस उन दोनों व्यक्तियों से आगे की पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here