Hardoi: बीजेपी नेता द्वारा सरेआम की गई गुंडई का वीडियो हुआ वायरल

हरदोई के विधायक प्रभाष कुमार ने पुलिस को भाजपा नेता पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिया है।

0

उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद की जटपुरा ग्राम सभा में उस समय हड़कंप मच गया। जब मजदूरी का पैसा लेने गए युवक पर भारतीय जनता पार्टी के नेता कुलदीप सिंह व उनके समर्थकों ने जमकर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। वही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहाँ वीडियो वायरल होने के बाद हरदोई की सांडी पुलिस हरकत में आ गयी तथा परिजनों की तहरीर पर अग्रिम विधिक कार्रवाई करने की पुलिस बात कर रही है।

आपको बता दें कि, जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक प्रभाष कुमार ने पुलिस को भाजपा नेता पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। जहाँ भाजपा नेता पर पूर्व में भी कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वही मारपीट में घायल हुए लोगों का इलाज हरदोई मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हालाँकि घायलों की स्थिति अभी स्थिर बनी हुई है। वही कई घंटे बीत जाने के बावजूद भी अभी तक हरदोई पुलिस ने दबंग भाजपा नेता को गिरफ्तार नहीं कर पायी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here