इन फसलों के MSP में हुआ इज़ाफ़ा

0
MSP

किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आयी है। यह खुशखबरी केंद्र सरकार के तरफ से आई है। लंबे समय से किसान जिसकी मांग कर रहे थे सरकार ने उसे पूरा कर दिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2023-24 के लिए धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price) को 143 रुपये बढ़ाकर 2,183 रुपये प्रति क्विंटल करने की मंजूरी दी है। मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price) सबसे अधिक बढ़ाकर 8,558 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है।

पिछली बार सरकार ने 6 रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी कर दिया था। सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 110 रुपये से बढकर 2125 रुपये प्रति क्विंटल, जौ का एमएसपी 100 रुपये से बढ़कर 1735 रुपये प्रति क्विंटल, चने का एमएसपी 105 रुपये से बढ़कर 5335 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर का एमएसपी (MSP) 500 रुपये से बढ़कर 6000 रुपये प्रति क्विंटल, सरसो का MSP 400 रुपये से बढ़कर 5450 रुपये प्रति क्विंटल है। वहीं, कुसुम का MSP 209 रुपये से बढ़कर 5650 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया था। एक बयान में कहा गया कि, किसानों के उत्पादन और आय को बढ़ावा देने के लिए यह फैसला किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here