Haryana: राइस मिल गिरने से चार लोगो की हुई मौत

0
2
Haryana

हरियाणा के करनाल में आज (18 अप्रैल) एक भयंकर हादसा हो गया है। दरअसल, हरियाणा के करनाल में राइस मिल की 3 मंजिला छत गिर गयी है। तीन मंजिला राइस मिल गिरने से चार मजदूरों की मौत हो गई है। जहाँ राइस मिल की छत गिरने से चारो तरफ भय की स्तिथि बनी हुई है। यह भी बताया जा रहा है कि मिल के मलबे में कई कर्मचारी दबे हो सकते हैं। कई राइस मिल कर्मियों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। फायर ब्रिगेड, पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जेसीबी के जरिए इमारत के मलबे को हटाने की कोशिश की जा रही है।

रेस्क्यू टीम द्वारा मलबे के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा है

तरावड़ी स्थित शिव शक्ति राइस मिल की तीन मंजिल बिल्डिंग आज सुबह 3:30 बजे अचानक गिर गई। बिल्डिंग गिरने से करीब 20 से ज्यादा मजदूर मलबे में फंस गए जबकि चार मजदूरों की मौत हो गई है। इस हादसे में कई मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। जहाँ घायल हुए मजदूरों को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, तरावड़ी के शिव शक्ति राइस मिल में तीन मंजिला बिल्डिंग में करीब 157 मजदूर रहते थे। जिनमें से कुछ मजदूर रात को काम पर गए हुए थे। जबकि 20 से 25 मजदूर रात को बिल्डिंग में सो रहे थे। आज सुबह करीब तीन बजे तीन मंजिला बिल्डिंग सोते हुए मजदूरों पर गिर गई। बिल्डिंग गिरने से 20 मजदूर मलबे के नीचे दब गए जबकि चार मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस व रेस्क्यू टीम द्वारा मलबे के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा है।

छत गिरने से उठ रहे कई सवाल

वही तीन मंजिला इमारत गिरने से मिल की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठने लगे है। तीन मंजिला इमारत में 157 मजदूर रहते थे। ऐसे में लोगो के जहन में कई सवाल उठने लगे है। जहाँ कुछ का मानना यह भी है कि छत इतनी पुरानी हो गयी थी कि यह भार नहीं सह सकी। फ़िलहाल कई तरह के सवाल उठ रहे, जहाँ बिल्डिंग के गिरने के कारणों का अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है।

वही इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। डीसी अनीश यादव और एसपी शशांक सावन भी मौके पर पहुंचे। एसपी शशांक सावन ने बताया कि, इस हादसे में कुल 24 लोग प्रभावित हुए हैं जिनमें से 20 घायल हैं और 4 की मौत हो गई है। घटना के समय करीब 150 कर्मचारी इमारत के अंदर थे। घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रथम दृष्टया हमने पाया कि इमारत में कुछ खामियां थीं। घटना की जांच के लिए कमेटी बनेगी। राइस मिल मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here