Haryana: सड़क पार कर रही महिलाओं को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत

एक की मौके पर मौत दूसरी ने रेवाड़ी में उपचार के दौरान तोड़ा दम तोड़ा।

0
Haryana

रेवाड़ी में दिल्ली जयपुर हाईवे स्थित बणीपुर चौक के पास रोड पार कर रही दो महिलाओं को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में दूसरी महिला की भी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

जानकारी के अनुसार

जानकारी के मुताबिक यूपी के जिला आगरा के गांव लडवापुरा निवासी मनोज देवी और आगरा के ही गांव उमरेढा निवासी रिंकू देवी दोनों रेवाड़ी जिले के बनीपुर चौक स्थित किराए के कमरे पर परिवार के साथ रहती थी। आगरा के ही गांव छिदामी निवासी दिनेश कुमार भी बनीपुर चौक पर किराए पर रहता है। दोनों महिलाएं बावल की एक कंपनी में बेलदारी का काम करती थी। दिनेश कुमार भी इसी कंपनी में कार्यरत है। दोनों महिलाएं और दिनेश कुमार कंपनी से निकलकर पैदल दिल्ली-जयपुर हाइवे पर पहुंचे थे। इसी दौरान हाईवे को क्रॉस करते वक्त दिल्ली की तरफ से आ रहे ट्रक ने रिंकू देवी और मनोज देवी दोनों को रौंद दिया। उसके बाद रिंकू देवी को पहले बावल और फिर रेवाड़ी स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रिंकू ने भी दम तोड़ दिया।

चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here