सिर अंदर और धड़ बाहर, दरवाजे में फंसा रहा रातभर चोर, जिसकी वजह से हुई मौत,

जब लोग सुबह अपने घरों से बाहर निकले तो उन्हें एक पावरलूम के दरवाजे में शव फंसे युवक का शव देखा. दावा किया जा रहा है कि चोरी के इरादे से घुस रहे चोर की दरवाजे के बीच फंसने से मौत हो गई.

0
24

वाराणसी में एक अपराधी की अजीबोगरीब मौत से हर कोई सदमे में है। वायरल हो रही एक तस्वीर के अनुसार युवक चोरी का प्रयास कर रहा था कि उसका सिर दरवाजे में फंस गया और उसका शरीर बाहर रह गया। परिणामस्वरूप उनका निधन हो गया। वाराणसी के सारनाथ मोहल्ले के दनियालपुर में यह हादसा हुआ है.

सारनाथ थाना इलाके के दनियालपुर इलाके में स्थित पावरलूम सेंटर के दरवाजे में फंसकर एक युवक की मौत हो गई. बताया जाता है कि चोरी के इरादे से पावरलूम में घुसते वक्त चोर का सिर दरवाजे में अटक गया होगा जिसे छुड़ाने की कोशिश में वह मर गया.

इस अजीबो-गरीब वाकया को देखने के लिए वहां तमाशबीनों की भीड़ लग गई. पावरलूम निजाम नामक शख्स का है. काम न मिलने के कारण लूम 2 दिनों से बंद बताया जा रहा है.

दरअसल, दरवाजे में ऊपर की तरफ लॉक लगा था. आशंका जाहिर की जा रही है कि चोरी की नीयत से घुसते वक्त चोर ने दरवाजे को खींचने की कोशिश की होगी, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया और उसका सिर अंदर फंस गया और इसी के चलते उसकी मौत हो गई.

नाम-जावेद, उम्र-30

मृतक की पहचान पुराना पुल निवासी 30 साल के जावेद नामक शख्स के रूप में हुई. जो पहले से ही चोरी के अन्य वारदातों में सक्रिय भी रहा है. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे को तोड़कर शव को कब्जे में लिया और फिर परिजनों से संपर्क करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here