बरेली में फरवरी के पहले दिन झमाझम बारिश

मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है।

0

जनवरी का पूरा महीना देश के कई राज्य शीतलहर की चपेट में बना रहा। वही महीने की आखिरी दिन कई जगहों पर बारिस हुई तो कई जगहों पर मौसम खुला-खुला रहा। अब इसी बीच बरेली में फरवरी के पहले दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई। बुधवार रात बूंदाबांदी शुरू हुई, जो बृहस्पतिवार की सुबह तेज़ बारिश में तब्दील हो गई। बारिश के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है।

पुरवाई ने लुढ़कते पारे को स्थिर कर अब सामान्य से अधिक पहुंचा दिया, लेकिन हवा में सौ फीसदी नमी और सुबह-शाम घने कोहरे से ठिठुरन बरकरार रहा। बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। दिन में चटख धूप से लोगों को राहत मिली। शाम को बादल छाने लगे। देर रात बूंदाबांदी हुई। गुरूवार तड़के बारिश शुरू हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ रवि कुमार के मुताबिक दक्षिण-पूर्व दिशा से चल रही हवा से पहाड़ों की बर्फीली हवा का प्रवेश कम हुआ। लिहाजा, दिन के साथ रात के पारे में भी उछाल दर्ज होने लगा है।

वही बृहस्पतिवार की तरह शुक्रवार को भी बादल छाए रहने का अनुमान है। गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आएगी। सुबह-शाम कोहरा छा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here