हेमंत सोरेन ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर कही ये बात

0
Hemant Soren

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने आज यानि गुरूवार को कहा कि यदि उन्हें अयोध्या में जनवरी में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया जाता है तो वह इसमें शामिल होंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने कहा कि उन्हें अभी तक समारोह के लिए निमंत्रण-पत्र नहीं मिला है। उन्होंने कहा, ‘मुझे अभी तक राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण नहीं मिला है, लेकिन यदि मुझे मिलेगा तो मैं समारोह में जाऊंगा।’

वह राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। हेमंत सोरेन ने कहा कि वह धार्मिक व्यक्ति हैं और मंदिरों तथा गुरुद्वारों जैसे धार्मिक स्थलों पर जाते हैं। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय के समन के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘कोई भी सच छिपाकर नहीं रख सकता। पूरा देश देख रहा है, मुझे कुछ नहीं कहना।’

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए हाल में ईडी के छठे समन पर उसके सामने पेश नहीं हुए थे। हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार ने चार साल पूरे कर लिए हैं लेकिन विपक्ष राज्य में झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार के आने के बाद से ही उसे अस्थिर करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘हम आदिवासी हैं लेकिन मूर्ख नहीं हैं। हम जानते हैं कि विपक्ष से कैसे निपटना है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here