ठाणे: यहूदियों के पूजा स्थल में बम रखे होने की खबर आने के बाद मचा हड़कम्प

प्रशासन को एक ई-मेल प्राप्त हुआ जिसमें यहूदी प्रार्थना स्थल में बम होने की जानकारी दी गई थी।

0

महाराष्ट्र के ठाणे से बड़ी खबर सामने आयी है। यहाँ ठाणे के सिनेगॉग चौक (Synagogue Chowk) के पास स्थित यहूदियों के पूजा स्थल में बम रखे होने की खबर है। जहाँ सूचना मिलते ही इस पूजा स्थल के बाहर भारी पुलिस फ़ोर्स को तैनात कर दिया गया है। यह खबर आने के बाद तलाशी का काम भी जारी है। ठाणे पुलिस ने आसपास की सड़कों को यातायात के लिए बंद कर दिया है।

प्रशासन को एक ई-मेल प्राप्त हुआ जिसमें यहूदी प्रार्थना स्थल में बम होने की जानकारी दी गई थी। यह सूचना मिलते ही प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस को किसी भी तरह की संदेहास्पद वस्तु नहीं मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here