इतने वर्ष के हुए रतन टाटा, जन्मदिन पर फैंस ने दी ढेरो शुभकामनाएं

रतन टाटा का जन्म 1937 में मुंबई में हुआ था। रतन टाटा जब 10 साल के थे, तभी उनके पिता नवल टाटा और मां सूनी टाटा अलग हो गए थे।

0

रतन टाटा आज यानि 28 दिसंबर को अपना 86वां वर्षगांठ मना रहे हैं। भारत के सबसे बड़े कारोबारियों में से एक रतन टाटा अपनी सादगी और समाज की बेहतरी के लिए किए गए कामों के लिए जाने जाते है। रतन टाटा का जन्म 1937 में मुंबई में हुआ था। रतन टाटा जब 10 साल के थे, तभी उनके पिता नवल टाटा और मां सूनी टाटा अलग हो गए थे। वही रतन टाटा के जन्मदिन पर फैन्स उन्हें सोशल मीडिया पर ढेरो शुभकामनाएं और बधाईया दे रहे हैं। कोई उन्हें सादगी की मूरत को तो कोई उन्हें ‘The Real Ratna of India’ बता रहा है।

फैन्स ने इस मौके पर रतन टाटा के कुछ वीडियो भी साझा किए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। जिसे देख सभी उन्हें उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाये दे रहे है। वही सामने आये वीडियो में देखा जा सकता इनमें से किसी में वे कुछ युवाओं के साथ नजर आ रहे हैं। तो कुछ वीडियो वे अपने पर्सनल असिस्टेंट शांतनु नायडू के अकेले अपना जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं।

वही एक यूजर ने वीडियो को देख लिखा, असाधारण, परोपकारी और दूरदर्शी लीडर को जन्मदिन की शुभकामनाएं। एक और यूजर ने लिखा, रियल रत्न ऑफ इंडिया। जबकि एक अन्य यूजर ने उन्हें सादगी की मूरत बताया। एक अन्य यूजर्स ने लिखा, कॉर्पोरेट लीडरशिप और परोपकार दोनों में एक आपकी यात्रा उद्यमशीलता की भावना और सामाजिक चेतना को प्रेरित करती है। आपका मार्ग महत्वाकांक्षी लीडर्स का मार्गदर्शन करता रहेगा। इसके अलावा अन्य ने भी उन्हें जन्मदिन की ढेरो शुभकामनाये दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here