Himachal Pradesh: नारीवाला में तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से दो की मौत

मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

0

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब स्थित नारीवाला में देर रात सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार गाड़ी ने सड़क किनारे खड़े दो मजदूरों को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान विष्णु प्रताप सिंह(42 ) पुत्र ओम प्रकाश निवासी गांव कुरेली डॉ. धिराना तहसील गोसाई जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश और रितेश खरवार(28) पुत्र ओम प्रकाश निवासी गांव जोटाना जाहनी तहसील जखनिया जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने पुष्टि की हैं। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here