हिमाचल: मौसम ने बदला मिज़ाज, कई जगहों पर बर्फ़बारी

हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। शुक्रवार को भी मौसम खराब बने रहने की संभावना है।

0

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। अटल टनल रोहतांग के साथ जिला कुल्लू व लाहौल की ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी हुई है। बुधवार रात के बाद बृहस्पतिवार सुबह भी बर्फ के फाहे गिरे हैं। बर्फ के फाहों के बीच सैलानी कोकसर पहुंचे और जमकर मस्ती कर रहे हैं। जबकि कुल्लू जिला के निचले इलाकों में बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट आई है।

मौसम को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटकों को संवदेनशील इलाकों की ओर न जाने की हिदायत दी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में दो दिनों तक मौसम खराब रहने तथा ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना जताई है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ गई है।

राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह से बादल छाए हैं। इस साल नवंबर में सामान्य से 42 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। शुक्रवार को भी मौसम खराब बने रहने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here