बलिया के सिकन्दरपुर-लीलकर मार्ग पर हुआ भीषण हादसा

सिकन्दरपुर-लीलकर मार्ग पर मठिया गांव के समीप सोमवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक पत्रकार के भाई की मौत हो गयी।

0
3
accident

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिकन्दरपुर-लीलकर मार्ग पर मठिया गांव के समीप सोमवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक पत्रकार के भाई की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर, हादसे की जानकारी होते ही घर सहित पुरे इलाके में शोक का लहर छाया हुआ है।

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लीलकर गांव निवासी पत्रकार निकेश राय के बड़े भाई सुनील कुमार राय (45) सोमवार की देर शाम को सिकंदरपुर से घर वापस जा रहे थे। जैसे ही वे मठिया गांव स्थित ईंट भट्ठा के सामने पहुंचे कि सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया। जिससे वे सड़क पर गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गए। वही घटना होते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे।

लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी और घायल को इलाज हेतु स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होते ही हॉस्पिटल में लोगों की भीड़ इक्क्ठा हो गयी। जहाँ शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here