Maharashtra: शख्‍स ने 15 माह के बच्‍चे को गर्म पानी में फेंका, मौत

महाराष्‍ट्र में एक प्रेमी ने महिला प्रेम‍िका के शादी से इनकार करने पर खौफनाक कदम उठाया।

0
60
baby into hot water

महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 15 महीने के शिशु को एक व्यक्ति ने उबलते पानी की बाल्टी में गिरा कर मार डाला। मंगलवार को पुलिस ने इस बात का खुलासा किया। ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी के इस बच्चे की मां के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध थे।

पुलिस ने बताया कि यह घटना 6 अप्रैल को चाकण के समीप शेत पिंपलगांव में हुई। बच्चा गर्म पानी से बुरी तरह झुलस गया और 18 अप्रैल को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस निरीक्षक वैभव शिंगरे ने बताया कि आरोपी को दो दिन पहले गिरफ्तार किया गया है। वह बच्चे की मां से नाराज था क्योंकि वह उससे शादी करने के लिए तैयार नहीं थी।

उन्होंने कहा क‍ि जांच में पता चला कि जब महिला घर पर नहीं थी। तब आरोपी ने बच्चे को कथित तौर पर उबलते पानी की बाल्टी में डाल दिया और बाद में कहानी गढ़ी कि बच्चा दुर्घटनावश बाल्टी से टकराया तथा गर्म पानी उस पर गिर गया। उन्होंने बताया कि महिला की बहन ने आरोपी को बच्चे को गर्म पानी की बाल्टी में डालते हुए देख लिया था लेकिन आरोपी ने उसे चुप रहने के लिए धमकी दी थी।

अधिकारी ने कहा क‍ि बच्चे की मौत के बाद महिला की बहन ने उसे असलियत बताई। इसके बाद बच्चे की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत एक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here