आईजी ने कौशाम्बी का किया भ्रमण, कार्यालयों का निरीक्षण

आईजी को पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई, आईजी ने सलामी के बाद गार्ड के टर्न आउट का निरीक्षण किया।

0

Kaushambi News: यूपी के प्रयागराज जोन आईजी प्रेम गौतम ने कौशाम्बी जनपद का भ्रमण और निरीक्षण किया। इस दौरान आईजी को पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई, आईजी ने सलामी के बाद गार्ड के टर्न आउट का निरीक्षण किया।

आईजी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं प्रधान लिपिक, वाचक कार्यालय, सीसीटीएनएस, आईजीआरएस, मीडिया सेल आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों के रख रखाव, साफ-सफाई को चेक किया व कार्यों की समीक्षा की एवं संबंधित को आवश्यक निर्देश दिये।

तत्पश्चात आईजी द्वारा पुलिस कार्यालय के सभागार में एसपी एवं राजपत्रित अधिकारियों व समस्त शाखा/थाना प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी की एवं जनपद पुलिस के कार्यों की समीक्षा कर आवश्य़क निर्देश दिये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here