बाँदा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

0
Banda

Banda: आपको बता दें कि पूरा मामला बाँदा (Banda) के पुलिस अधीक्षक कार्यालय का है, जहां पर पीडित ने बताया कि पीड़ित ग्राम गर्गन पुरवा (सदल सिंह का पुरवा) अतर्रा, थाना अतर्रा, जिला बाँदा (Banda) का एक गरीब व मजदूरी करने वाला व्यक्ति है। पीड़ित दिनांक 01.05.2023 को शाम के समय करीब 7 बजे अतर्रा सब्जी मण्डी में संतोष गुप्ता के यहां पल्लेदारी का कार्य करने गया था। पल्लेदारी का कार्य करके दूसरे दिन दिनांक 02.05.2023 को दिन में समय करीब 1 बजे जब घर वापस आया तो घर पर पीड़ित की पत्नी श्रीमती सवित्री नहीं थी। पीड़ित ने अपने बच्चों प्रेम कुमार व रिन्कू से अपनी पत्नी के लिये पूछा कि मम्मी कहाँ है तो बच्चों ने बताया कि मम्मी भोला वर्मा के साथ बैंक गई है।

पीड़ित घर पहुंचकर लगभग 1 घण्टा तक पत्नी का इंतजार करता रहा। जब वह वापस नहीं आई तो पीड़ित बैंक में पत्नी को देखने व पता करने गया, जहाँ पत्नी नहीं थी। पीडित ने अपनी पत्नी को इधर-उधर काफी ढूंढ़ा। उसने अपनी रिश्तेदारियों में भी सभी जगह तलाश की किन्तु कहीं कोई सुराग व पता नहीं लगा। फिर प्रार्थी ने घर पर आकर देखा कि घर की अलमारी खुली थी। पीड़ित ने मकान निर्माण कराने हेतु पत्नी के खाते में 1,10,000/- रू० (एक लाख दस हजार रूपये) मेहनत मजदूरी करके जमा करे थे। जिसे पत्नी निकाल कर एवं अलमारी में रखे सभी सोने चांदी के जेवरात लेकर भाग गयी थी।

अब पीड़ित ने भोला वर्मा के नाम शिकायत थाने में दर्ज करायी है। उसने बताया कि भोला वर्मा मेरी पत्नी को बहला-फुसलाकर व
बरगला कर भगा ले गया है। पीडित के बच्चों ने भी पीड़ित को बताया कि पापा जब तुम काम पर चले जाते थे तो चोरी छिपे तुम्हारे साथ में काम करने वाला भोला वर्मा आया जाया करता था। मम्मी को इसी ने मोबाइल लाकर दिया था। अपनी तहरीर में पीड़ित ने कहा कि मेरे बच्चों ने मुझे यह भी बताया कि पापा जब तुम घर पर नहीं होते थे तब उक्त भोला वर्मा आता था। भोला वर्मा व मम्मी हम लोगों को धमकी देते थे कि यदि पापा को बताया तो तुम लोगों को मारकर यही गाड़ देंगे। जिससे भयभीत होकर बच्चें डर के कारण सहमे रहे और , पीड़ित को‌ डर‌ के कारण नहीं बताया, किंतु अब मेरे उक्त बच्चे‌ मम्मी के भाग जाने के कारण सब बता रहे हैं। बच्चों से भी पूंछ लें उक्त भोला वर्मा के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करके पीड़ित की पत्नी श्रीमती सावित्री को एवं उपरोक्त रकम व सोने चांदी के जेवरात बरामद कराया जाना न्याय हित में है। पीड़ित ने दिनांक 3 मई 2023 को थाना अतर्रा में लिखित प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई।

पीड़ित को अंदेशा है कि पीडित की पत्नी को उक्त भोला वर्मा जान से मार कर कहीं फेंक ना दे या अन्य किसी व्यक्ति को बेच ना दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here