ससुराल में रह रहे व्यक्ति की लाश खंडहरनुमा घर में फांसी के फंदे से झूलती हुई मिली

0
dead body

प्रयागराज: पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी गांव में एक व्यक्ति का शव (dead body) खंडहरनुमा घर में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला है। मृतक व्यक्ति कई माह से ससुराल में रहकर जीविकापार्जन के लिए ईंट भट्ठे पर काम किया करता था। बीती रात किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ। उसके बाद बिना बताए घर से बाहर चला गया, फिर वापस लौटकर नही आया। बृहस्पतिवार की सुबह रस्सी के सहारे उसकी लाश (dead body) खंडहरनुमा घर में फांसी के फंदे से झूलती हुई मिली। यह जानकारी होते ही मृतक की पत्नी और ससुरालजनो के होश उड़ गए।

पिपरी थाना क्षेत्र के वार्ड न0 2 नईम मिया का पूरा निवासी नच्चू, उम्र लगभग 36 वर्ष, पुत्र सूरज पाल,कई माह पहले पत्नी और बच्चों के साथ मनौरी गांव चला गाय था और ससुराल में रहकर कोइलाहा स्थित ईंट भट्ठे पर काम किया करता था। लोगों की माने तो वह नशे का आदी भी था। इसी बात को लेकर बुधवार की रात मृतक और उसकी पत्नी के बीच कहासुनी हुई। पत्नी का कहना है कि उसके बाद मृतक व्यक्ति घर से बिना बताए बाहर चला गया। सुबह उसकी लाश मनौरी गांव में खंडहरनुमा घर में मिली है। युवक का शव (dead body) मिलने की जानकारी हुई तो पत्नी व ससुरालजनों के होश उड़ गए।

मृतक का भतीजा जयसिंह ने नच्चू की मौत का आरोप मृतक की पत्नी, सास, ससुर, साला एवं साली के ऊपर लगाया। जयसिंह ने आरोप लगाते हुए पूरामुफ्ती थाना में लिखित तहरीर देकर बताया कि नच्चू को उसकी पत्नी और अन्य ससुराली जनों ने बीती रात को विवाद होने के कारण पीट – पीट कर मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद आत्म हत्या का रूप देने के लिए एक खंडहर नुमा घर में फांसी का फंदा बनाकर लाश को टांग दिया। सूचना पाकर पूरामुफ्ती पुलिस बल मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया। लिखा – पढ़ी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेजने के बाद पूरामुफ्ती पुलिस स्थानीय लोगों से पूछ – ताछ कर हकीकत के तह तक जाने में जुट गई। पूरामुफ्ती पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here