इटावा: जनता की समस्या सुनने बैठे बीजेपी सांसद, बोले हर समस्याओं का होगा समाधान

0
Ram Shankar katheriya fariyadi samasyaen

यूपी के इटावा (Etawah) में भारतीय जनता पार्टी के सांसद रामशंकर कठेरिया ने अपने आवास पर जनता की समस्याओं को लेकर जनसुनवाई दरबार लगाया यहां पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि आपकी समस्याओं का शीघ्र ही समाधान होगा।

एक के बाद एक फरियादियों की सुनी गई समस्याएं

इटावा (Etawah) में भारतीय जनता पार्टी के सांसद रामशंकर कठेरिया समय-समय पर अपने आवास पर जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए जनसुनवाई दरबार का आयोजन करते हैं। जहां आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुनते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाता है। ऐसा ही कुछ आज देखने को मिला है जहां सांसद रामशंकर कठेरिया ने अपने गांव नगरिया सरावा में जनसुनवाई दरबार का आयोजन किया यहां आने वाले फरियादियों की एक के बाद एक समस्याओं को सुना गया और उनकी समस्याओं का समाधान करवाने का उन्हें आश्वासन दिया गया।

बीजेपी ने राम शंकर कठेरिया को फिर बनाया प्रत्याशी

बीजेपी से सांसद रामशंकर कठेरिया को एक बार फिर से लोकसभा चुनाव का उम्मीदवार घोषित किया गया। भारतीय जनता पार्टी ने 2019 में लोकसभा चुनाव के लिए रामशंकर कठेरिया का नाम घोषित किया था उसी के बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को करारी हार का सामने कराया था। एक बार फिर से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राम शंकर कठेरिया को भाजपा ने अपना भरोसा जताते हुए चुनावी मैदान में उतारा है। रामशंकर कठेरिया के सामने समाजवादी पार्टी ने जितेंद्र दौहरे कों चुनावी मैदान में उतारा है। राम शंकर कठेरिया ने आचार संहिता लागू होने से पहले जोर शोर के साथ चुनाव प्रचार किया था और लोगों को पार्टी के प्रति जागरूक करने का काम किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here